Showing posts with label इ. Show all posts
Showing posts with label इ. Show all posts

Monday, September 7, 2009

इकराम

इकराम का अर्थ है इनाम,सम्मान,प्रतिष्ठा ।

ا+ک+ر+ا+م=اکرام

याद रखिये, urdu में अ,इ,उ, ऐ के लिए (ا) का ही इस्तेमाल होता है.कभी कभी इ को स्पष्ट करने के लिए
(ا) के नीचे हलन्तलगा दिया जाता है और उ के लिए (ا) के ऊपर (و) लगा दिया जाता है।

Sunday, August 23, 2009

इब्न

इब्न याने संतान, बेटा/बेटी :

ا+ب+ن=ابن

इब्न-ए-आदम का अर्थ है आदम के वंशज :

ابن آدم
इब्न-ए-मरियम का अर्थ है मरियम का बेटा याने यीशु :

ابن ميريم

Tuesday, August 18, 2009

इस्तिआर

इस्तिआर का अर्थ है रूपक,अलंकार,उपमा ।

ا+س+ت+ع+ا+ر=استعار