Sunday, August 16, 2009

हूर

हूर का अर्थ है परी,अप्सरा ।

ح+و+ر=حور

ज़िक्र

ज़िक्र का अर्थ है चर्चा, उल्लेख, रेफेरेंस :

ر+ش+ک=رشک

रश्क


रश्क का अर्थ है ईर्षा,मत्सर , जलन।

ر+ش+ک=رشک

गुल

गुल याने फूल

گ+ل=گل

बादः-ए-गुल रंग का शाब्दिक अर्थ है फूल के रंग की शराब , यहाँ पर इसे रंगीन शराब के अर्थ में इस्तेमाल किया गया है.

सुरूर

सुरूर का अर्थ है हर्ष,आनंद, कैफियत,नशा।

س+ر+و+ر=سرور

अदू

अदू का अर्थ है शत्रु, दुश्मन।

ع+د+و=عدو

अदू को देख कर-दाग़ देहलवी

अदू को देख कर आंखों में अपनी खूँ उतरा,
वो समझे बादा-ए-गुल-रंग का सुरूर आया।

क़सम भी वो कभी क़ुरान की नहीं खाते ,
ये रश्क है उन्हें क्यूं इसमें ज़िक्र-ए-हूर आया।

बाईस

बाईस का अर्थ है कारण, वजह :

ب+ا+‏ع+ث=باعث

जबीं

जबीं का मतलब है माथा या कपाल :

ج+ب+ي+ں=جبيں

दाग़ देहलवी

पड़ा है बल जबीं पर , क्या सबब क्या वजह क्या बाईस?
हुआ क्यूं तेज़ खंजर ,क्या सबब? क्या वजह? क्या बाईस?

कहा अगर हमने हरजाई तो तुमने क्यों बुरा माना?
फिर करते हो दिन भर, क्या सबब?क्या वजह ? क्या बाईस?

इशारों में हुईं थीं मुझसे उनसे कुछ बातें,
यही चर्चा है घर घर , क्या सबब ? क्या वजह ? क्या बाईस?